Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीनाबालिग लड़की को भगाने की घटना से माहौल गर्म, आज भी बंद...

नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से माहौल गर्म, आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के बाजार

उत्तराकशी : पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। इस घटना के आरोपित एक हिंदू व एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर दिया था तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। परंतु स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है।

आज शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है। जिसके चलते पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है। पुरोला में एक सप्ताह पहले हुए घटनाक्रम के बाद स्थानीय व्यापारियों स्थानीय निवासियों में बहारी प्रांतों से आने वाले रेड़ी, ठेली, फड, मैकेनिक, नाई, सब्जी, रुई रजाई व्यापारी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर आज दोपहर 2 बजे तक नौगांव, पुरोला, बडकोट, नौगांव, बर्नीगाड़, डामट, नैनबाग बाजार बंद रहेंगे।

व्यापारी धर्म और सनातन संस्कृति के लिए अपने-अपने नगर में विशाल रैली का आयोजन करेंगे।आज दोपहर को प्रस्तावित रैली के मध्य नजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी है। एक सप्ताह पहले पुरोला में रैली के दौरान जुलूस ने मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बैनर व पोस्टर फाड डाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments