उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धूं-धूं कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुरोला में धूं-धूं कर जल उठा घर, अंदर रखा सारा सामान हुआ स्वाह
RELATED ARTICLES

