Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीपुरोला विधायक में कोरोना के लक्षण

पुरोला विधायक में कोरोना के लक्षण

उत्तरकाशी। पुरोला विधायक राजकुमार में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उन्हें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। साथ ही उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पुरोला (उत्तरकाशी) से कांग्रेस के विधायक राजकुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी जांच की। उनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। उसके बाद विधायक को कोरोना संदिग्धों के लिए बनाए गए अलग वार्ड में भर्ती करा दिया गया। विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments