Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबोलेरो वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

बोलेरो वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जनपद में देर रात एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहां तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। वहीं राहत बचाव कार्य में जुटा एक स्थानीय व्यक्ति भी खाई में गिर जाने के कारण घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात भटवाड़ी के समीप द्वारीकृपाहि मोटर मार्ग पर शादी समारोह से आ रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गयी। वाहन में 9 लोग सवार बताये जा रहे थे। अचानक हुए इस सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होने एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। बतया जा रहा है कि इस दौरान राहत कार्य में जुटा एक स्थानीय व्यक्ति भी खाई में गिर जाने के कारण घायल हुआ है।

बहरहाल एसडीआरएफ की टीम ने मृतक चालक व घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दो गम्भीर घायलों की मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। मृतकों के नाम महेन्द्र पाल(चालक), अतर सिंह, अनूप रावत है। जबकि घायलों में बचेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, राजपाल राणा, नरेन्द्र सिंह, यशवन्त सिंह, राजेन्द्र सिंह व आशीष (स्थानीय निवासी) बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments