Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीभालुओं की दहशत से सहमे ग्रामीण, मल्ला गांव में घर के आंगन...

भालुओं की दहशत से सहमे ग्रामीण, मल्ला गांव में घर के आंगन में घूमते दिखे भालू और उसके बच्चे

उत्तरकाशी। जिले में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित आसपास के कई गांवों में भालू आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अंधेरा होने के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

ताजा मामला भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव का है, जहां जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ एक घर के आंगन में घुस आया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि भालू अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश कर भोजन की तलाश करता रहा। इस दौरान भालू के दोनों बच्चे आपस में लड़ते भी नजर आए, जिन्हें बाद में उनकी मां ने अलग किया।

काफी देर तक भालू और उसके बच्चे घर में चहलकदमी करते रहे, जिससे घर के लोग सहमे रहे। घटना के सामने आने के बाद गांव में भय का माहौल और गहरा हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं की बढ़ती दहशत के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी भालू के डर से भागते समय जंगल में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि आए दिन भालुओं द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और अन्य प्रभावी उपाय करने की मांग की है, ताकि गांवों में रह रहे लोगों को इस भय से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments