Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीभूकंप के झटकों से हिली उत्तरकाशी, लोग घरों से बाहर निकले, तीव्रता...

भूकंप के झटकों से हिली उत्तरकाशी, लोग घरों से बाहर निकले, तीव्रता 5.40

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.40 दर्ज की गई। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास था। इससे पहले उत्तरकाशी जनपद में 5 मार्च को भूकंप महसूस किया गया था जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ही निकट था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments