Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चिन्यालीसौड़, जनता के बीच में पहुंचकर किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चिन्यालीसौड़, जनता के बीच में पहुंचकर किया जनसंपर्क

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचे। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी यहां जनता के बीच पहुंचे और जनसंपर्क किया। 

चिन्यालीसौड़ की समस्याएं हैं चुनाव में मुख्य मुद्दा
उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं। सबसे बड़ी समस्या चिन्यालीसौड़ में फायर सर्विस नहीं है।

नगर में वर्तमान में करीब पांच हजार मतदाता हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां सीजन में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भी खूब भीड़ रहती है। शहर की सबसे बड़ी समस्या यह कि यहां फायर सर्विस नहीं है। आगजनी की घटना होने पर करीब एक घंटे बाद उत्तरकाशी से फायर का वाहन यहां पहुंचता है। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ के सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय को बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से शासन में लटका हुआ है। यहां संचालित हो रहे महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भी नहीं है।

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शहर के फायर सर्विस, बांध झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
-संजय डोभाल, निर्दलीय प्रत्याशी

यहां स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। साथ सभी संकायों वाले उच्च शैक्षणिक संस्थान की आवश्यकता है। सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। इन सब मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।-दीपक बिजल्वाण, कांग्रेस प्रत्याशी यमुनोत्री क्षेत्र

यमुुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के तीनों महाविद्यालयों को पीजी कालेज का दर्जा दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। चिन्यालीसौड़ अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना की जाए।-केदार सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments