Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीयमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का यात्री नदी में...

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का यात्री नदी में बहा, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की खोज में जुटी रही। करीब तीन घंटे की खोज के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि तीन घंटे से सर्च अभियान के बाद शव बरामद हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments