Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीयमुनोत्री हाईवे 17 दिनों से बंद, गर्भवती महिला को हेली सेवा से...

यमुनोत्री हाईवे 17 दिनों से बंद, गर्भवती महिला को हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश भेजा गया

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे बीते 17 दिनों से बंद है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरसाली गांव की एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला, रितिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जानकीचट्टी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने के कारण रितिका को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की मदद से हेली सेवा की व्यवस्था की गई और महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

प्रशासन की तत्परता और हेलीकॉप्टर सेवा की बदौलत समय रहते गर्भवती महिला को उचित इलाज मिल सका। हालांकि, हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं और शीघ्र मार्ग खुलने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments