Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीयमुनोत्री हाईवे 19वें दिन भी बंद, खरसाली तक खच्चरों से पहुंचाई गई...

यमुनोत्री हाईवे 19वें दिन भी बंद, खरसाली तक खच्चरों से पहुंचाई गई गैस और राशन सामग्री

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर जंगलचट्टी और बनास के पास भूस्खलन के कारण मार्ग लगातार 19वें दिन भी अवरुद्ध है। इससे न सिर्फ यमुनोत्री धाम, बल्कि आसपास के आधा दर्जन गांवों व कस्बों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने के चलते खरसाली गांव के लिए 82 रसोई गैस सिलिंडर और 34 राशन के पैकेट खच्चरों की मदद से पहुंचाए गए हैं। बनास गांव के निवासियों को हनुमानचट्टी में ही 109 राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। नारायणपुरी के लिए राशन सामग्री शुक्रवार को भेजी जाएगी।

एनएच विभाग द्वारा मार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं। गुरुवार को विभाग ने हनुमानचट्टी के पास ऊंची पहाड़ी से लटके बोल्डरों और पत्थरों को हटाकर आंशिक रूप से आवाजाही शुरू कर दी है। अब बनास और नारायणचट्टी के पास भी पोकलेन और कंप्रेशर मशीनें भेजी जा रही हैं, ताकि बड़ी चट्टानों को तोड़ा जा सके।

एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि बनास क्षेत्र में बड़े बोल्डर होने के कारण कार्य में कठिनाई आ रही थी, लेकिन शुक्रवार शाम तक मार्ग को पूरी तरह से खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीड़ी सौंदाण ने बताया कि हनुमानचट्टी से खच्चरों के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है ताकि ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें पूरी हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments