Monday, March 9, 2026
Homeउत्तरकाशीसिरगा गांव के चार मकानों में लगी भीषण आग, चपेट में आकर...

सिरगा गांव के चार मकानों में लगी भीषण आग, चपेट में आकर सारा सामान हुआ राख

उत्तरकाशी के पुरोला में मोरी ब्लाक के सिरगा गांव में मंगलवार को पूर्ति तोक में आग लगने से करीब चार मकान जल गए। इस अग्निकांड में घरों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, पानी की व्यवस्था गांव से आधा किमी दूर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। सांकरी सौड़ निवासी चैन सिंह रावत ने बताया कि उनके गांव से भी  60-70 लोग आग बुझाने पूर्ति गांव पहुंच गए है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments