Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीसीएम धामी आज सांकरी में विंटर फेस्टिवल का करेंगे उद्घाटन, बड़ी घोषणाओं...

सीएम धामी आज सांकरी में विंटर फेस्टिवल का करेंगे उद्घाटन, बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोरी विकासखंड के सांकरी पहुंचकर विंटर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह है और कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पंचगांई पट्टी के लिवाड़ी, फिताड़ी, राला, कास्ला, ओसला, गंगाड, फतेपर्वत सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और दवाओं की उपलब्धता को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

इसके साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के सांकरी दौरे से सांकरी को उप तहसील बनाए जाने तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी घोषणाओं की भी आस है।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र विधायक दुर्गेश लाल का गृह प्रखंड होने के चलते ओसला, गंगाड, पवांणी, ढाटमीर समेत पंचगांई और आराकोट पट्टी के अधिकांश गांवों को सड़क सुविधा पहले ही मिल चुकी है। हालांकि इसके बावजूद अभी भी सांवणी, सटूडी, सेवा और बरी जैसे कई दूरस्थ गांव सड़क मार्ग से वंचित हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इन गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में ठोस घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments