Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीसेल्फी के शौक में गई नाबालिग की जान, फोटो खींचते वक्त भागीरथी...

सेल्फी के शौक में गई नाबालिग की जान, फोटो खींचते वक्त भागीरथी नदी में गिरा; मिली लाश

उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास आज सुबह सेल्फी लेते वक्त एक किशोर का पैर फिसलने से वह भागीरथी नदी में जा गिरा। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डूबते बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, उम्र 15 वर्ष मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा।

आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन जीवित नहीं बच सका। इधर, आपदा कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने बताया कि मनीष गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में पढ़ता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments