Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीUttarkashi Tunnel Rescue: वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए रवाना हुई टीम, शामिल रहेंगे...

Uttarkashi Tunnel Rescue: वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए रवाना हुई टीम, शामिल रहेंगे माइनिंग के विशेषज्ञ, अभी होगी बैठक

उत्तरकाशी। चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। पिछले 13 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों का स्वास्थ्य ठीक है। लगातार पाइप के जरिए श्रमिकों को खाना पहुंचाया जा रहा है। आज 14वें दिन उम्मीद की जा रही है सभी मजदूर सकुशल बाहर आ जाएंगे।

हादसे वाली जगह पर पहुंची वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन
सिल्कयारा सुरंग हादसे में रेस्क्यू के लिए पहुंची वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन। इस हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए लगातार 14वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

होने जा रही है अहम बैठक, वर्टिकल ड्रिलिंग पर लिया जाएगा फैसला
खोज बचाव टीम से जुड़ी एजेंसियां अब वर्टिकल ड्रिलिंग पर विचार कर रही है। थोड़ी देर में मीटिंग साइट पर सबसे बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें वर्टिकल ड्रिलिंग शुरुआत करने का फैसला लिया जाएगा। ओएनजीसी, एसजीवीएनएल व बीआरओ अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी मे है।

अब वर्टिकल ड्रिलिंग किया जा रहा है विचार
सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का खोज बचाओ अभियान निरंतर चल रहा है। मलबे में बनाई गई एस्केप टनल में गेट शुक्रवार शाम को ऑगर मशीन के कलपुर्जे क्षतिग्रस्त हुए। सुरंग में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब वर्टिकल ड्रिलिंग पर विचार किया जा रहा है। संभवतः आज ही वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी भी की गई है। वर्टिकल ड्रिलिंग स्थल तक बीआरओ सड़क बना चुका है।

टीम को है एक ब्रेकथ्रू का इंतजार
देश और विदेश के एक्सपर्ट को मिलाकर बनाई गई रेस्क्यू टीम को बस एक ब्रेकथ्रू का इंतजार है। यानी टनल में 6-6 मीटर के दो पाइप जैसे ही अंदर जाएंगे, रेस्क्यू टीम को एक बड़ा मौका मिल जाएगा और सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के बाहर आने का रास्ता खुल जाएगा।

एस्केप टनल मशीन में आया मेटल, रूकी ड्रिलिंग
उत्तरकाशी। सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान 14वें में प्रवेश कर गया। गत शुक्रवार की शाम को ऑगर मशीन का काम रोका गया। श्रमिकों को निकालने के लिए बनाई जा रही एस्केप टनल मशीन में मेटल आने के कारण राहत कार्य रोका गया। एस्केप टनल में आए मेटल को गैस कटर से काटा जा रहा है। अब मेनवली मलबा हटाने को लेकर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments