Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशी12 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर हुआ बाधित

12 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर हुआ बाधित

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी के पास शनिवार देर रात बिना बारिश के ही भूस्खलन हो गया। खरादी के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर आ गिरा। इससे राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू किया, लेकिन दोबारा भूस्खलन होने से बाधित हो गया।  

दरअसल, यमुनोत्री राजमार्ग पर इन दिनों ऑलवेदर का कार्य चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन जोन बने हुए हैं। बीती शनिवार रात को राजमार्ग के खरादी के पास भूस्खलन हुआ। पहाड़ी दरकरने से राजमार्ग पर भारी बोल्डर गिर पड़े, जिससे राजमार्ग बंद हो गया।

वहीं, पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक होटल भी आया। गनीमत रही कि कोई इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद रविवार सुबह राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम मौके पर पहुंची। सुबह के वक्त भी पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा और बोल्डर गिरने के कारण राजमार्ग को खोलने में काफी दिक्कतें हुई। राजमार्ग बंद होने से यमुनोत्री और गीठ पट्टी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर दोपहर तक टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर लिया।

हालांकि, कुछ ही देर बाद दोबारा भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। राजमार्ग पर जिस जगह भूस्खलन हुआ वहां ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते वहां भूस्खलन का लगातार खतरा बना हुआ है।

हालांकि, कुछ ही देर बाद दोबारा भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। राजमार्ग पर जिस जगह भूस्खलन हुआ वहां ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के तहत सड़क चौड़ीकरणका काम चल रहा है। इसके चलते वहां भूस्खलन का लगातार खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments