Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुरोला से लापता छात्रा के साथ दुराचार की पुष्टि-मेरठ से हुई बरामद

पुरोला से लापता छात्रा के साथ दुराचार की पुष्टि-मेरठ से हुई बरामद


उत्तरकाशी। संवाददाता। तीन जनवरी से लापता चल रही पुरोला क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली नबालिग छात्रा को पुलिस ने बीते शुक्रवार को यूपी मेरठ नारी निकेतन से बरामद किया। पुलिस ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में छात्रा का मेडिकल कराया। जहां चिकित्सा जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित महिला व शामली उत्तर प्रदेश के एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार तीन जनवरी को पुरोला के एक गांव की 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल के बाद कस्बे में चाचा के घर जाने की बात कहकर रास्ते से अचानक गायब हो गई थी।

दो दिन बाद भी जब छात्रा अपने चाचा के घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। बाद में थाना पुरोला में गांव की ही महिला पर छात्रा को गायब करने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार छात्रा का उस महिला के घर आना-जाना था। छात्रा के गायब होने के दूसरे दिन महिला भी गांव से गायब हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की और छात्रा के मोबाईल को ट्रेस कर खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद मेरठ नारी निकेतन से पुलिस को छात्रा की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मेरठ पहुंची और छात्रा को मेरठ से बरामद कर शुक्रवार को पुरोला ले आई। जहां पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि पड़ोस की महिला ने तीन जनवरी को अपने किसी परिचित युवक से फोन पर बात कराने के बाद सुबह पुरोला से सहारनपुर जाने वाली बस में हुडोली से बैठा दिया।

सहारनपुर में उसे खुरगान थाना कैराना शामली का सरबर नामक युवक उसे घर ले गया और तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित महिला के फोन आने पर युवक ने पुलिस के डर से कैराना में छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद नारी निकेतन मेरठ भेज दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई नवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता को बीते शुक्रवार को नारी निकेतन मेरठ से बरामद कर लिया गया है। कहा कि रविवार को छात्रा की मेडिकल जांच कराने के बाद रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपित गांव की महिला समेत सरबर पुत्र खुर्शीद खुरगाना थाना कैराना शामली यूपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम रवाना की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments