Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीमुख्यमंत्री ने हदृय रोग सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने हदृय रोग सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


देहरादून। संवाददाता। आज गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमुनोत्री मार्ग के लिए ह््रदय रोग सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्डिएक मोबाईल यूनिट स्वच्छ आईकोनिक प्लेस के अंतर्गत गेल इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है।

जिससे क्षेत्रिय लोगों को अचानक दिल का दौरा पड़ते समय तुरंत ईलाज मिल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उम्र ज्यादा होने के बाद चढ़ाई चढ़ते वक्त दिल का दौरा पड़ने का भय बना रहता है। वहीं अब इस सुविधा से लोगों को काफी आराम मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, केदार सिंह रावत, उत्तरकाशी डीएम आशीष चैहान, गेल नार्थ जोन के सीजीएम श्री गौतम प्रसाद उपस्थित थे। गौरतलब है कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गेल को सीएसआर में यमुनोत्री के विकास का जिम्मा सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments