Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री धाम में पहली बार बना पोलिंग बूथ

गंगोत्री धाम में पहली बार बना पोलिंग बूथ

उत्तरकाशी।   प्रदेश में पहली बार गंगोत्री धाम में मतदाता लोकतंत्र में अपना योगदान दे पायेगंे। समुद्रतल से 3140 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम में निर्वाचन आयोग ने पहली बार पोलिंग बूथ बनाया है।
यहां लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में 45 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इस बूथ की दूसरी रोचक बात ये है कि यह उत्तराखंड का सार्वाधिक ऊंचाई वाला पोलिंग बूथ है। टिहरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम को नगर पंचायत का दर्जा हासिल है। लेकिन, मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण इस नगर पंचायत में कभी निकाय चुनाव नहीं हुए। इसके अलावा आज तक हुए लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में भी यहां कभी मतदान केंद्र नहीं बनाया गया। यहां के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 29 किमी दूर मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखवा आना पड़ता था।
शीतकाल में हर्षिल और गंगोत्री के बीच लोगों और वाहनों की आवाजाही शून्य रहती है। इसके बावजूद, इस बार निर्वाचन आयोग ने गंगोत्री धाम को एक अलग पोलिंग बूथ बनाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. आशीष चैहान कहते हैं कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और मतदान करने के लिए उसे किसी तरह की परेशानी न हो। इसे ध्यान में रखते हुए गंगोत्री में पोलिंग बूथ बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे निर्वाचन आयोग ने मंजूर कर लिया।
पिछले तीस सालों से गंगोत्री धाम में तप कर रहे इन साधुओं ने यहां कुटिया और आश्रम बनाए हुए हैं। धाम में लंबे अर्से से साधनारत राजा रामदास बताते हैं कि गंगोत्री में पोलिंग बूथ बनाने का फैसला बिल्कुल सही है। नहीं तो साधु-संतों को मतदान के लिए 29 किलोमीटर दूर मुखवा जाना पड़ता।
उत्तराखंड में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में आज तक कोई मतदान केंद्र नहीं बनाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ धाम में भी कोई स्थायी रूप से नहीं रहता। इन दिनों बदरीनाथ में रहने वाले साधु-संतों के नाम भी किसी दूसरी जगह हो सकते हैं। इसलिए बदरीनाथ धाम या माणा गांव में कोई मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments