Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी; मोदी सरकार ही रख सकती है देश को सुरक्षित-अमित शाह

उत्तरकाशी; मोदी सरकार ही रख सकती है देश को सुरक्षित-अमित शाह


उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि देश को सिर्फ मोदी सरकार ही सुरक्षित रख सकती है। उमर अब्दुल्ला के दो प्रधानमंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। साथ ही इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड में किए जा रहे विकास कार्यों को भी गिनाया, वहीं शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उनके घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी करार दिया।

मोदीजी ने एक साल में वन रेंक वन पेंशन का वादा किया पूरा

अमित शाह ने कहा कि एनएच घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग पर त्रिवेंद्र सरकार ने ताला लगाया है। सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाया। कहा यह वीरों की भूमि है। यहां का जवान देश की रक्षा करता है। 55 साल से कांग्रेस पार्टी वन रेंक वन पेंशन की मांग नहीं कर पाई। आपने आशीर्दवाद दिया और कमल खिला। मोदीजी ने एक साल में वन रेंक वन पेंशन का वादा पूरा किया।

आलवेदर रोड से बदलेगा उत्तराखंड का भाग्य

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास दो दूनी चार के हिसाब से हो रहा है। 12 हजार करोड़ की लागत से चारों धाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाली है। कहा, कहीं भूस्खलन, कहीं बाढ़ सुरक्षा का क्या होगा। मोदीजी ने यह देखा। वैज्ञानिक तरीके से इसके रास्ते निकालें गए। ऐसी सड़क हो, जो सुरक्षित घर पहुंचाए। नरेंद्र मोदीजी ने आलवेदर रोड बनवाना शुरू किया। पांचों जिलों से होकर यह बाबा केदारनाथ के चरणों तक पहुंचेगा। यह रोड उत्तराखंड के भाग्य को बदलेगा। यह टूरिज्म को बढ़ाएगा देगी। इसके साथ भक्तों की भावनाएं भी जुड़ी है। भारत माला परिजनों के तहत सड़क बनाने का काम किया। चारधाम जोड़ने का काम किया। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़-पंतनगर को देहरादून से 25 सौ में जोड़ने का कार्य किया। पलायन की समस्या को रोकने के लिए दल बैठाया, जो समूचे उपायों को तलाशेगा ताकी लोग अपनी मिट्टी से चिपके रहें।

उज्ज्वला योजना के तहत तीन लाख माताओं को मिला गैस कनेक्शन

अमित शाह ने कहा उज्ज्वला योजना के तहत तीन लाख माताओं को उत्तराखंड के अंदर गैस देने का काम किया है। आठ करोड़ परिवारों को शौचालय बनाकर मां बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। देश के चार करोड़ लोगों को आयुष्मान से जोड़ा गया है। नरेंद्र मोदी ने 80 प्रतिशत उत्तराखंडवासियों के लिए योजना बनाई, त्रिवेंद्रजी ने कहा कि 20 प्रतिशत का क्या दोष है। फिर पूरे राज्य को फायदा मिल रहा है।

गरीबों की जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार चला गरीबों को दबाने का काम किया है। भाजपा ने गरीबों को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। गरीबी हटाओ बोल रहे हैं राहुल बाबा। आपने (राहुल बाबा) नारे दिए, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। मोदीजी ने पांच साल में गरीबों की जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है। मोदीजी ने अगड़ा समाज के लोगों के लिए संवैधानिक सुधार लाया। दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इनके साथ न्याय करने का काम किया गया है। कहा, 40 लाख के टर्नओवर वाले व्यापारियों का जीएसटी से मुक्त किया।

पाकिस्तान के पीएम और राहुल बाबा का चेहरा एक समान

अमित शाह ने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया। उत्तराखंड सरहद वाला राज्य है। अपने अंदाज में शाह ने कहा, बताओ देश की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए कि या नहीं। कांग्रेस की सरकार थी। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए तो पूरे देश में गुस्सा था। इस बार मनमोहन सरकार नहीं थी। आपकी सरकार थी। मोदीजी ने हवा से एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंप को तबाह किया। पूरे देश में खुशी की लहर है, मगर राहुल बाबा एंड कंपनी पूरी की पूरी लाल हो गई। पाकिस्तान के पीएम और राहुल बाबा का चेहरा एक समान। उन्हें लगा कि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा।

आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देश के पीएम ही दे सकते हैं

पाकिस्तान को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देश के पीएम ही दे सकते हैं। उमर अब्दुला कहते हैं कश्मीर में प्रधानमंत्री, देश में दो प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि स्पष्ट करो कि उमर के बयान से सहमत हो या नहीं। आपकी सहमति से कुछ होने वाला नहीं है। हम सत्ता में रहें या विपक्ष में पर इनकी मंशा हमारी जान रहते पूरी नहीं होगी। हम जान की बाजी लगा देंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने लोगों से पूछा उमर अब्दुला के बयान के साथ सहमत हो या नहीं। देश के टुकड़े करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए की नहीं। अमित शाह ने कहा देश को सुरक्षित करना है, महाशक्ति बनाना है, टाप फाइव देशों में भारत को लाना है। यह राहुल बाबा का काम नहीं है, ये काम सिर्फ मोदीजी का है।

उत्तरकाशी में चुनावी सभा में उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रिय नेता हैं। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत भी प्रदेश में कमाल का विकास कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments