Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरजाई गद्दों की दुकान सहित कई दुकानों का माल आग के हवाले

रजाई गद्दों की दुकान सहित कई दुकानों का माल आग के हवाले


उत्तरकाशीसंवाददाता। उत्तरकाशी के बड़कोट में एक रजाई गद्दों की दुकान में आग लग गई।देखते ही देखते आसपास की दस दुकानों में फैल गई। घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में लगी है।

घटना सोमवार की हैं, बड़कोट मुख्य चैराहे के अस्पताल की ओर गली जाती है। गली में लकड़ी के एक खोके में रजाई-गद्दों की दुकान थी, जिसमें अचानक आग लग गई। पहले तो लगा कि आग ज्यादा नहीं है और रजाई गद्दों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। लेकिन तभी आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे आसपास की दस दुकाने भी चपेट में आ गई।

बता दें कि लाखों के रजाई-गद्दों के अलावा, मेडिकल, रेडीमेड स्टोर, प्रोविजन स्टोर, पान की दुकान और एक खाने का ढाबा भी पूरी तरह से जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले फायर डिस्टिंगविशर से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब कोशिश नाकाम रही तो फायर सर्विस को बुलाया गया। फायर सर्विस अब भी आग बुझाने में जुटी हुई है। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह का जा-नमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों से समय रहते दुकानें खाली करा ली गई थी।

दुकानदारों में जयेन्द्र सिंह रावत, जयदेव सिंह, शरीफ अहमद, अरविंद कुमार, गौतम पंवार, संजय, मदन, गम्भीर आदि शामिल है। प्रशासन ने एहतियातन आसकृपास की दुकानों को भी खाली करवाया। आग इतनी भीषण थी कि एक घण्टे तक मुख्य बाजार का ट्रैफिक पूरी तरह बन्द रहा। लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments