Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जशोदा राणा बहाल

उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जशोदा राणा बहाल


उत्तरकाशी। संवाददाता। जिला पंचायत उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचतान खत्म हो गई है। जिला पंचायत वार्ड में जशोदा राणा का नाम पुनर्स्थापित किए जाने के बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जशोदा राणा को बहाल कर दिया है।

बीते वर्ष जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने निकाय चुनाव के दौरान बड़कोट पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए जिला पंचायत वार्ड के कंसेरू गांव से अपना नाम कटवाकर बड़कोट नगर की सूची में नाम दर्ज करवाने का आवेदन किया था। इस बीच उनका नाम देहरादून नगर निगम की मतदान सूची में दर्ज पाए जाने पर बड़कोट में नहीं लिखा जा सका, जिससे जशोदा राणा चुनाव नहीं लड़ पाई। इसी बीच उनके राजनीतिक विरोधियों ने वार्ड की मतदान सूची में नाम दर्ज नहीं होने के आधार पर उनकी जिपं सदस्य और अध्यक्ष बने रहने पर सवाल खड़े किए।

जिपं उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने सदस्यता रद होने पर अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के आदेश दिए। इस मामले में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाने के बावजूद जशोदा को राहत नहीं मिली। 23 अप्रैल को जशोदा राणा का नाम कंसेरू गांव में फिर से पुनर्स्थापित किया गया। लेकिन, शासन ने 10 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यभार तीन सदस्यीय समिति को सौंपा। लेकिन, इस समिति के खिलाफ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। साथ ही जशोदा राणा ने भी हाईकोर्ट में रिट दायर करते हुए कहा कि जब उनका नाम 23 अप्रैल को पुनस्र्थापित किया गया है तो उनकी सदस्यता बहाल की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments