Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीदूसरे दिन भी बद्रीनाथ हाईवे रहा बंद, बिजली और पेयजल योजनाएं ठप

दूसरे दिन भी बद्रीनाथ हाईवे रहा बंद, बिजली और पेयजल योजनाएं ठप


देहरादून। संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित आराकोट और चमोली के घाट क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। सात सदस्यीय टीम ने आराकोट के मोल्डी गांव का दौरा कर प्रभावितों से हालचाल जाना। आराकोट राहत कैंप में रह रहे प्रभावितों से भी केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बातचीत की।

इस दौरान उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चैहान ने बताया कि आराकोट में आई आपदा में 95 हेक्टेयर कृषि भूमि भूस्खलन की चपेट में आई है। 175 हेक्टेयर मलबा आने से बर्बाद हुई है, जिससे 9.84 करोड़ का नुकसान हुआ है। स्वास्थ्य परिसंपत्ति में 1.90 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल संस्थान की 29 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
ऊर्जा निगम के 610 पोल, 8 ट्रांसफार्मर और 34 किमी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। आंतरिक सड़क और पुल की करीब 22 करोड़ की क्षति हो गई है। आपदा से 197 छोटे बड़े पशुहानि हुई है तथा 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 27 लोग घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम में आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल ने जल्द सहायता के लिए आश्वास्त किया। इसके बाद केंद्रीय टीम ने आपदा प्रभावित चमोली के घाट क्षेत्र का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने केंद्रीय दल को क्षति के बारे में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments