Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। उत्तरकाशी पंचायत चुनाव के चलते राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद करने का दावा किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पुरोला थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर अवैध शराब डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी स्थानों पर चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को लीसा डिपो पुरोला के समीप एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखायी दिया।

पुलिस ने जब ट्रक चालक को रोक कर पूछताछ की तो वह पुलिस को इधर उधर की बात कर टहलाने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें रखी 164 पेटी अवैध अंगे्रजी शराब बरामद हुई। थाने लाकर की गयी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलाम पुत्र लाली निवासी त्यूनी चकराता बताया। पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments