Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब छह महीने तक मुखवा में...

गंगोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब छह महीने तक मुखवा में विराजेंगी मां गंगा

अब अगले छह महीने तक देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ मुखवा में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

उत्तरकाशी (संवाददाता) : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। मां गंगा की डोली रवाना हो गई है। अब श्रद्धालु अगले छह महीने तक मुखीमठ मुखवा में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 11 बजकर 40 मिनट पर वैदिक मंत्रोचारण और विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनाथ बंद कर दिए गए।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि दीपावली के अगले दिन अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। सुबह 11 बजकर  40 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए। वहीं 11 बजकर 50 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से मारकंडेय स्थित चण्डीदेवी मंदिर के लिए रवाना हुई।

यहां आज रात्री विश्राम और जागरण होगा। कल मां गंगा की डोली हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में प्रस्थान कर दोहपर तीन बजे तक मुखवा गांव पहुंचेगी। अब अगले छह महीने तक देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ मुखवा में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments