Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पति की हत्या

महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पति की हत्या

उत्त्तरकाशी के नौगांव विकासखण्ड के हिमरोल गांव निवासी जसपाल सिंह और काजल के घर मे 20 दिन पूर्व एक बच्ची के जन्म की किलकारियां गूँजने से खुशी का माहौल था। 20 दिन बाद नवजात बच्ची में अपने पिता को खो दिया। बदनसीबी देखिए कि बच्ची के सिर से पिता का साया उठाने वाली भी उसकी मां ही है। एक छोटे से झगड़े ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। तो वहीं ग्रामीण और क्षेत्र के लोग भी घटना से स्तब्ध है। नौगांव विकासखण्ड के हिमरोल गांव में सोमवार देर रात एक विवाहिता ने अपने पति की कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर रेगुलर पुलिस की महिला कांस्टेबल को बुलाकर हत्या में प्रयोग किये गए कुल्हाड़ी को ढूढने में जुट गई है । महिला अपने नवजात शिशु को साथ लेकर ही पुलिस की तप्तीस में सहयोग कर रही, वही राजस्व पुलिस ने मृतक जसपाल सिंह पुत्र बच्चन सिंह उम्र 22 वर्ष का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उपजिलाधिकारी चतर सिंह ने बताया कि व हत्यारोपी पत्नी काजल को हिरासत में लेकर मेडिकल की कार्यवाही के आगे की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतक और उनकी पत्नी का 2 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments