Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीCM धामी ने किया उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा-...

CM धामी ने किया उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- प्रभावितों को दी जाएगी हर संभव मदद

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली दौरा खराब मौसम के चलते रद हो गया है, जिसके बाद ने सड़क मार्ग के जरिए उत्तरकाशी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों का हाल भी जाना। साथ ही प्रभावित मांडो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में मांडो गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी भी हैं।

आपको बता दें इससे पहले सीएम रावत को आज चमोली जाना था, जहां उन्हें कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ ही जिला संघ कार्यालय में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करने, कोठियालसैंण में चमोली जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में शिरकत, दोपहर में साइंस पार्क का निरीक्षण, व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने समेत अन्य कार्यक्रम थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments