Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीSDRF द्वारा मनेरी झील में डूबे युवक का शव किया गया बरामद

SDRF द्वारा मनेरी झील में डूबे युवक का शव किया गया बरामद

दिनाँक 18 मार्च 2021 को समय 1510 बजे आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मनेरी झील के पास एक युवक प्रियांशु पुत्र राकेश उम्र 16 वर्ष निवासी कमार गांव मनेरी नहाते समय डूब गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के HC महिपाल सिंह के हमराह घटनास्थल पर पहुँची।

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त युवक की खोजबीन की गई परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।
आज दिनाँक 19 मार्च को प्रातः पुनः युवक की खोजबीन हेतु उजेली से एवं ढालवाला से पहुँची डीप डाइविंग की टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।

SDRF टीम के डीप डाइवर्स द्वारा काफी देर सर्चिंग करने के बाद उक्त युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसे सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments