Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही, खीरगंगा में भीषण...

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही, खीरगंगा में भीषण बाढ़, चार लोगों की मौत

 

उत्तरकाशी — उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। इससे खीरगंगा में अचानक आई भीषण बाढ़ ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। जिलाधिकारी (डीएम) प्रशांत आर्य ने बताया कि इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना के वक्त जैसे ही पानी और मलबा गांव की ओर बढ़ा, पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भारी मलबे और तेज बहाव के चलते धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल और दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, वहीं कई अन्य होटलों में पानी और मलबा घुस चुका है।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आर्मी, हर्षिल पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन टीमें भटवाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हो चुकी हैं। राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

डीएम ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

आपदा की यह घटना एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता की ओर इशारा करती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments