Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी जिले में मकान गिरने से महिला की मौत

उत्तरकाशी जिले में मकान गिरने से महिला की मौत

उत्तरकाशी। जिले में हो रही बारिश के कारण चिन्यालीसौड़ कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में गत देर रात्रि को एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आवासीय मकान के मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।

बीते बुधवार रात को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुमराड़ा गांव के मुंडरा नामे तोक में पत्थर से बना एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आवासीय मकान के मलबे में दबने से गांव की भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। महिला के शव को मलबे से निकाला जा रहा है। महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार प्रतिकर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments