Friday, March 20, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में भारी बर्फबारी: हर्षिल घाटी कटी, गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप पर...

उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी: हर्षिल घाटी कटी, गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप पर बंद

उत्तरकाशी जिले में मौसम की मार लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बर्फबारी के चलते हर्षिल घाटी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

लगातार बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इससे हर्षिल क्षेत्र के सात गांवों के साथ-साथ गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

वहीं, गंगोत्री धाम में भी लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, बर्फबारी रुकने के बाद ही सड़क खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments