Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में हेली सेवा और चंडीगढ़ रोडवेज बस को मिली हरी झंडी

उत्तरकाशी में हेली सेवा और चंडीगढ़ रोडवेज बस को मिली हरी झंडी

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में शीघ्र ही हेली सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही उत्तरकाशी–चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा का संचालन भी जल्द किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए हेली सेवा और रोडवेज बस संचालन से जुड़ी मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर मनवीर सिंह चौहान ने बड़कोट हेलिपैड की चहारदीवारी और सड़क डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 88 लाख 54 हजार रुपये की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आपदा के समय राहत एवं मरीजों की आपातकालीन शिफ्टिंग में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तरकाशी से चंडीगढ़ के लिए कोई भी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज बस संचालन की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments