Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तराखंड में हिमस्खलन से नौ की मौत, 20 लोग फंसे, रक्षामंत्री ने...

उत्तराखंड में हिमस्खलन से नौ की मौत, 20 लोग फंसे, रक्षामंत्री ने लिया संज्ञान

उत्‍तरकाशी : निम का प्रशिक्षण दल द्रौपदी का डांडा में एवलांच की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास (ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार) में फंसे हैं। इसमें से नौ की मौत हो गई है, जबकि 20 प्रशिक्षणार्थी अभी फंसे हुए हैं। इन्‍हें निकालने के लिए निम की तरफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

क्रेवास फंसे आठ प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है, जबकि 20 लोग अभी भी क्रेवास में फंसे हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी। जिस पर राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

22 सितंबर से चल रहा था बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण
नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments