Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तराखंडः उत्तरकाशी में एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची...

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 69

देहरादून। उत्तराखंड के ग्रीन जोन और बचाव की व्यवस्था में टॉप पर चल रहे उत्तरकाशी के लिए बुरी खबर है। गुजरात से आये धनारी और मनेरी के चार युवकों में से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम उत्तरकाशी आशीष चैहान ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद युवक को जिला अस्पताल के आईशोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। बताया कि चारों युवक गुजरात से बाइक से पहुंचे थे। इनको प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटाइन किया था। अभी तीन युवकों के सैंपल लेने बाद जांच को भेज दिए हैं। वहीं, बीते रोज जनपद ऊधमसिंहनगर में कोरोना के चार नए मामले सामने आए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के 69 मामले सामने आए हैं। इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती नैनीताल निवासी एक व्यक्ति को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसे मिलाकर राज्य में 47 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में उत्तराखंड में 21 एक्टिव केस हैं।

शनिवार देर रात (करीब 12 बजे) एम्स ऋषिकेश से कोरोना के मेडिकल बुलेटिन में उत्तरकाशी के डुंडा के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम उत्तरकाशी आशीष चैहान ने बताया कि चार युवक 7 मई को दो बाइक से गुजरात से उत्तरकाशी आये थे। मेडिकल चेकअप के बाद चारों को क्वारंटाइन किया गया। तीन जीएमवीएन उत्तरकाशी और एक मनेरी में क्वारंटाइन किया गया। इनमे से एक युवक का सैंपल जांच को भेजा था। शनिवार एम्स ऋषिकेश से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक धनारी का रहने वाला है। इस युवक के साथ बाइक में आए तीनों की जांच अब जरूरी है। तीन को फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है।

घर नहीं गए चारों युवक

गुजरात से आने के बाद चारों युवक अपने घर नहीं गए, यह दावा प्रशासन कर रहा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ युवकों ने अपना सामान घर वालों के सुपुर्द किया। ऐसे में सामान के संपर्क में आए लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते या उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है। हालांकि, इसके लिए युवकों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत के अनुसार शनिवार को जिन 221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 217 की रिपोर्ट निगेटिव और चार पॉजिटिव हैं। ऊधमसिंहनगर में जिन चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनमें महाराष्ट्र से आए मामा-भांजा शामिल हैं। बताया गया कि मामा-भांजा चार महीने पहले मुंबई गए थे, वहां उन्होंने ऑटो रिक्शा खरीदकर रोजगार शुरू किया। इस बीच, लॉकडाउन होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई। तीन मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म होने के बाद चार मई को वह दोनों ऑटो से उत्तराखंड वापस आने के लिए चले। करीब 1400 किमी का सफर तय कर शुक्रवार सुबह वह ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा पर पहुंचे। यहां पुलभट्टा पुलिस स्टाफ ने उन्हें रोकर स्वास्थ जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।

ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सैंपल लेने के बाद दोनों को होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को हल्द्वानी स्थित डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेज दिया गया। उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का जवाब तलब किया है।

उधर, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी युवक में भी कोरोना संक्रमण पाया गया। वह हरियाणा से ऊधमसिंहनगर लौटे प्रवासियों की खेप में शामिल था। उसे रुद्रपुर क्वारंटाइन किया गया था। गुजरात से खटीमा आए युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में आज 233 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments