Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्‍तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद हुआ सुचारु, सड़क में...

उत्‍तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद हुआ सुचारु, सड़क में कई वाहन थे फंसे

उत्तरकाशी। उत्‍तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद शनिवार सुबह सात बजे सुचारु हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास गत शुक्रवार की सुबह बंद हो गया था। राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और भारी बोल्डर आए थे, जिनसे राजमार्ग बाधित हुआ और क्षतिग्रस्त भी। राजमार्ग को सुचारू करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम गत शुक्रवार सुबह से जुटी रही। शुक्रवार देर रात तक भी सीमा सड़क संगठन की टीम ने राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया। इस दौरान राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे एक घायल युवक को एसडीआरएफ की सहायता से भूस्खलन जोन पार कराया गया। बीआरओ के ऑफि‍सर कमांडिंग मेजर अवनीश शर्मा ने कहा कि शनिवार की सुबह सात बजे राजमार्ग को सुचारू किया गया है। वहीं, ज़िले में हल्के बादल छाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments