Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री-यमुनोत्री में मौसम साफ, गोमुख ट्रेक पर्यटकों से गुलजार; लगातार बढ़ रही...

गंगोत्री-यमुनोत्री में मौसम साफ, गोमुख ट्रेक पर्यटकों से गुलजार; लगातार बढ़ रही संख्या

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है। दोनों धामों में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। वहीं गंगोत्री गोमुख ट्रेक पर भी पर्यटक की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन औसतन 80 पर्यटक गौमुख तपोवन की ट्रेकिंग पर जा रहे हैं। बता दें कि गोमुख ट्रेक पर प्रतिदिन अधिकतम डेढ़ सौ व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाती है।

वहीं जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए शनिवार सुबह नौ बजे तक 4000 तीर्थयात्री रवाना हुए। जबकि गंगोत्री धाम में सुबह नौ बजे तक करीब साढ़े तीन हजार तीर्थयात्री पहुंच गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण धाम में चार धाम व्यापारी और तीर्थ पुरोहित काफी खुश हैं।

साथ ही दोनों धामों के विभिन्न पड़ावों पर भी रौनक लौट आई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रेक भी इन दिनों गुलजार हो गया है‌। इस ट्रेक पर प्रतिदिन 80 से अधिक पर्यटक ट्रेकिंग करने के लिए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह 50 पर्यटक गौमुख तपोवन की ट्रेकिंग के लिए रवाना हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments