Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, 3000 कांवड़ यात्रियों को निकाला गया; खड़ी हुई पेयजल...

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, 3000 कांवड़ यात्रियों को निकाला गया; खड़ी हुई पेयजल की समस्या

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वर्षा के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बार-बार यात्रा को रोका जा रहा है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खीर गंगा के उफान के कारण गंगोत्री की ओर करीब 3000 कांवड़ यात्री फंस गए थे। इन यात्रियों को आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद यहां से निकाला गया। करीब 3000 कांवड़ यात्रियों को बीआरओ की ट्रक और वैकल्पिक पुलिया के जरिए निकाला गया।

बारिश से मार्ग हुए अवरुद्ध

खीरगंगा का उफान अभी भी कम नहीं हुआ है। इस स्थान पर बड़े वाहनों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से अवरुद्ध है। जबकि अधिकांश कांवड़ यात्री दोपहिया वाहन के जरिये गंगाजल लेने के लिए गंगोत्री पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी, सिल्क्यारा के पास अवरुद्ध है। जनपद में 40 से अधिक ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं।

100 से अधिक गांव हुए प्रभावित
मोटर मार्गों के बंद होने की वजह से 100 से अधिक गांव का संपर्क निकटवर्ती तहसील और जिला मुख्यालय से कटा हुआ है । जनपद में गंगोत्री यमुनोत्री सहित 80 से अधिक गांव में बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण जनपद में कई पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई हैं। गंगोत्री धाम में पिछले 5 दिनों से पेयजल का घोर संकट बना हुआ है। लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments