Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीअप्रैल में मौसम ने बदली करवट नीति घाटी ने ओढ़ी बर्फ की...

अप्रैल में मौसम ने बदली करवट नीति घाटी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर,गंगोत्री धाम बर्फ की चादर से ढक गया

अप्रैल में जहां पहाड़ों में एक तरफ गर्मी का एहसास हो रहा है अनेकों जगहों पर जंगलों में भीषण आग लगी हुई है वही चमोली जिले के सीमांत नीति घाटी में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है बर्फबारी के साथ ही नीति घाटी सहित जोशीमठ में एक बार फिर सर्द हवाओं का सितम देखने को मिल रहा है, कल से हो रही बारिश के बाद देर रात से नीति घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई थी सुबह होते-होते नीति घाटी में आधा फिट के करीब बर्फबारी हो चुकी है जिसके साथ ही नीति घाटी में जबरदस्त ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था वही ऊंचाई वाली जगह पर जारी किया था तो आज सुबह होते ही नीति घाटी जबरदस्त बर्फ की चादर ओढ़े दिखाई दे रही है

जहाँ एक और आग से पहाड़ जलकर खाक हो रहे है और वायु सेना को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है वंही अप्रैल माह में बर्फ वारी से गंगोत्री धाम बर्फ की चादर से ढक गया है ।
मंगल वार की रात को हुई बर्फ बारी से गंगोत्री धाम में तापमान गिरने के साथ ही जंगलों में लगी आग के बुझने की उम्मीद जगने लगी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments