Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तरकाशीचमोली में गांव-गांव जाकर लोगों की कोरोना जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग...

चमोली में गांव-गांव जाकर लोगों की कोरोना जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, हेल्पलाइन नंबर जारी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर अस्वस्थ ग्रामीणों की कोरोना जांच की जा रही है। विभाग की ओर से जांच के लिए 79 टीमें बनाई गई हैं, जो अभी तक 9.5 हजार लोगों की कोरोना जांच कर चुकी हैं।

डिप्टी सीएमओ और कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि 15 से 30 अप्रैल के बीच स्वास्थ्य टीमों ने 61 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के सैंपल लिए थे। 1 मई से अब तक 9.5 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जोशीमठ के परसारी गांव में 143, दशोली ब्लॉक के सोनला, बौली व गडोरा में 208, घाट के सेमा व सैंती में 104, कर्णप्रयाग के भटोली व बैडाणू में 141, पोखरी के कांडा खोला में 112, गैरसैंण के कुनीगाड व क्रीसाल में 199 और थराली ब्लॉक के चैड़ा गांव में 1117 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग को उपकरण टेस्टिंग किट व अन्य सामग्री क्रय करने के लिए 81.42 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव व कोरोना रोकथाम व अन्य जरूरी कार्यों के लिए दूसरी किश्त के रूप में सभी ग्राम पंचायतों को 30.50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है।हेल्पलाइन नंबर जारी
टीकाकरण, पंजीकरण के साथ ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जिला कोविड कंट्रोल रूम –9068187120, 7579004644, 7055753124, 7830839443 व टोल फ्री नंबर-01372-251437

पुरोला में 82 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पांच कटेनमेंट जोन बने
पुरोला ब्लाक में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को एक साथ 84 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने यहां पांच कंटेनमेंट एवं एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।

चिन्यालीसौड़ का वार्ड तीन कंटेनमेंट जोन घोषित
प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद नगर पालिका क्षेत्र में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वार्ड नंबर तीन सूलीढांग में 36 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर वार्ड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। क्षेत्र के बधाणगांव व भड़कोट गांव में कुल 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरमियान सिंह पंवार ने बताया कि सूलीढांग के रेड जोन में आने के 14 दिन तक सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments