Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीचारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर कई संगठनों ने किया...

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर कई संगठनों ने किया यमुनोत्री कूच, पुलिस ने रोका

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग के समर्थन में घाटी के विभिन्न संगठनों ने बुधवार को यमुनोत्री कूच किया। सुबह यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन की वजह से रास्ता बंद होने के कारण कूच दोपहर को किया गया। संगठनों के पहुंचने से पहले ही जानकीचट्टी में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा ने बताया कि प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। लेकिन चारधाम यात्रा बंद किया गया है। इससे क्षेत्र के कारोबारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। राणा ने कहा कि बुधवार को होटल एसोसिएशन, टैक्सी-मैक्सी महासंघ सहित यात्रा से जुड़े अन्य लोग कूच में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments