Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीधराली के झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया एक ट्रैकर लापता, दो दिन...

धराली के झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया एक ट्रैकर लापता, दो दिन पहले निकला था पांच सदस्यीय दल

दो दिन पूर्व धराली से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गए पांच सदस्यीय दल में से एक ट्रैकर्स लापता हो गया है। लापता युवक जनपद के भटवाड़ी विकासखंड के सैंज गांव का बताया जा रहा है। उसके साथियों ने हर्षिल थाने में इसकी सूचना दी। उसके बाद उसे ढूढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।

हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बीती दो नवंबर को जनपद के पांच युवक धराली से झिंडा बुग्याल के लिए रवाना हुए। उसी शाम को यह सभी स्थानीय ट्रैकर्स ने वहां पहुंचकर अपना टैंट लगाया और उसके बाद वहां से आगे की ओर घूमने चले गए। इसी दौरान यहां एक युवक लापता हो गया। बाकी चार साथियों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।

उसके बाद अन्य चार युवक अपने टेंट में आ गए और बीती रविवार को यह सभी लोग धराली पहुंचे। वहां पर युवकों ने इसकी जानकारी हर्षिल थाने में दी। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बताया कि सुमित पंवार निवासी सैंज भटवाड़ी इन लोगों से आगे चल रहा था।

उसी दौरान वह लापता हो गया, क्योंकि वह इस ट्रैक पर पहले भी आ चुका था। अन्य चार युवक भी जनपद के मल्ला, जोशियाड़ा, धनारी और डुंडा क्षेत्र के हैं। यह सभी 25 से 27 वर्ष के हैं। वहीं पुलिस की जानकारी पर भटवाड़ी से एसडीआरएफ की एक टीम लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments