Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीबारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही...

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन और मलबा आने से प्रमुख हाईवे और ग्रामीण सड़कें लगातार बाधित हो रही हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश से थोड़ी राहत रही।

यमुनोत्री हाईवे पर अभी भी आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है और यह पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि, सिलाई बैंड में यातायात शुरू करवा दिया गया है, लेकिन ओजरी से आगे वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। हालांकी वहां पर बैली ब्रिज निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। लेकिन उसमें अभी करीब एक सप्ताह का समय का लग सकता है, वहीं दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू है. लेकिन लगातार बारिश भी गंगोत्री हाईवे पर नेताला, पापड़गाड और बिशनपुर, हेलगूगाड में मुसीबत लगातार बनी हुई है।

दूसरी ओर, गंगोत्री हाईवे पर भी परेशानी बनी हुई है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही। गंगोत्री हाईवे दोपहर ढाई बजे के बाद ही खोला जा सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments