Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीबौन पंजियाला मोटर मार्ग पर डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा,...

बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो की मौत और दो घायल

उत्तरकाशी : बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर गत देर रात को एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर हुई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 2:45 बजे एक डंपर वाहन पंजियाला गांव की ओर आ रहा था, लेकिन बीटेक कालेज भवन के निकट डंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट दोनों निवासी ग्राम बौन उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। जबकि राजाराम बिष्ट पुत्र दलवीर बिष्ट, जितेंद्र सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह दोनों निवासी ग्राम बौन उत्तरकाशी गंभीर घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments