Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


उत्तरकाशी। संवाददाता। जनपद उत्तरकाशी में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे भारी मात्रा में चरस बरामद की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना मोरी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर भारी मात्रा में नशा सामग्री सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सभी स्थानों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को मियां गाड़ पुल के किनारे यात्री सेड के समीप एक व्यक्ति घूमता हुआ दिखायी दिया।

पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह सकपका कर भाग निकला। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 580 ग्ररम चरस बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम सूरत सिंह पुत्र नेकराम निवासी रेक्चा, तहसील मोरी बताया। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments