Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीयमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला पुल के पास तीसरे दिन भी बंद

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला पुल के पास तीसरे दिन भी बंद

उत्तरकाशी। बारिश के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह तक भी सुचारू नहीं हो सका। बडकोट और जनकीचट्टी के बीच किसाला पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह भारी भूस्खलन हुआ था। इसके साथ ही जनपद में दो संपर्क मार्ग भी बंद है। शुक्रवार की शाम तक 12 संपर्क मार्ग सुचारू हो गए हैं। जनपद में बीएसएनएल ब्राडबैंड की सेवा बुधवार से ठप है।

जनपद में हुई बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक भूस्खलन हुआ। राजमार्ग को खोलने में एनएच बडकोट खंड की टीम बृहस्पतिवार की सुबह ही जुट गई थी। धरासू, खरादी और खनेड़ी के पास हुए भूस्खलन को बृस्पतिवार की देर शाम को हटा दिया गया। लेकिन, पालीगाड़ और किसाला के भूस्खलन को हटाने व राजमार्ग को सुचारू करने में एनएच बडकोट खंड की टीम शुक्रवार सुबह फिर से जुटी। पाली गाड़ के पास शुक्रवार दोपहर का राजमार्ग सुचारू हुआ। लेकिन किसाला पुल के पास भारी बोल्डर और मलबा राजमार्ग पर आने के कारण एनएच की टीम को भी खासी मशक्त करनी पड़ी। शनिवार तीसरे दिन सुबह तक भी राजमार्ग को सुचारू करने के लिए टीम जुटी रही।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि राजमार्ग को सुचारू करने के लिए बडकोट खंड की टीम युद्ध स्तर पर लगी हुई है। भारी बोल्डर और अधिक भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग को खोलने में समय लग रहा है। जनपद में अधिकांश संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। साथ ही सभी गांवों में बिजली आपूर्ति भी सुचारू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments