उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, जूनियर तकनीकी सहायक सहित कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी मिलेगा, जिसके लिए 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 की अवधि निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, पदों का विवरण तथा आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

