Friday, September 18, 2026
Homeअपराधनिठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय...

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय के खोखे में फंदे से लटका मिला शव

हरिद्वार। देश के चर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में एक चाय के खोखे के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था। वह पास में ही चाय का खोखा लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को चाय के खोखे के अंदर कुछ संदिग्ध नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खोखे के अंदर सुरेंद्र कोली का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड में आरोपी रहा था। निठारी मामले में लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments