Thursday, May 14, 2026
Homeअपराधदेहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन युवतियां रेस्क्यू

कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में एक स्कूल के पीछे संचालित हो रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार किशननगर क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोग कर रहे थे। आरोप है कि किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब पार्षद Nandini Sharma ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इलाके में चल रही गतिविधियों पर सवाल उठाए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके से आशीष पांडे तथा जंग बहादुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

कैंट थाना प्रभारी Shankar Singh Bisht ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब छह महीने पहले किराये पर मकान लिया था और वहीं से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments