Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedथराली में 100 साल पुराने भवन में भीषण आग, पूरा ढांचा जलकर...

थराली में 100 साल पुराने भवन में भीषण आग, पूरा ढांचा जलकर राख

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक करीब 100 साल पुराने भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन सड़क से दूर होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग लगने के समय भवन में रह रहे मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मजदूरों का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया।

स्थानीय व्यापारी Prem Butola ने बताया कि यह भवन “कपूर गली भवन” के नाम से जाना जाता था और थराली की सबसे पुरानी इमारतों में शामिल था। भवन काफी जर्जर स्थिति में था, लेकिन यहां कुछ मजदूर रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि यह भवन सिम और पैनगढ़ के थोकदारों का था। पुराने समय में यहां ट्रेजरी समेत पूरे बाजार की गतिविधियां संचालित होती थीं। नए पुल के निर्माण के बाद बाजार दूसरी ओर शिफ्ट हो गया, जिसके बाद यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments