Friday, October 23, 2026
Homeअपराधदेहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने...

देहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जौहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान पास से गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ब्रिगेडियर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments