Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि और तेज...

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 30 मार्च को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खासतौर पर 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बनी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 3 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। रविवार को भी पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments